प्रश्न – 10 जनवरी, 2026 को किसने केरल उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया ?
(a) न्यायमूर्ति सौमेन सेन
(b) न्यायमूर्ति दीपक कुमार
(c) न्यायमूर्ति रमेश भंडारी
(d) न्यायमूर्ति नितिन मधुकर जामदार
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
10 जनवरी,2026 को न्यायमूर्ति सौमेन सेन ने केरल उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने केरल लोक भवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें शपथ दिलाई।
इससे पहले, वे मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।
इस पद पर इन्होंने न्यायमूर्ति नितिन मधुकर जामदार का स्थान लिया
