प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
10-18 जनवरी,2026 के मध्य 53वां नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला-2026 का आयोजन नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में किया जा रहा है
इस वर्ष कतर इस मेले का गेस्ट ऑफ ऑनर देश है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
10-18 जनवरी, 2026 के मध्य 53वां नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला-2026 का आयोजन नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में किया जा रहा है
इस वर्ष पुस्तक मेले का विषय है भारतीय सैन्य इतिहास: शौर्य और ज्ञान @75
इस आयोजन का उद्घाटन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया।
इस मेले में 35 से अधिक देशों के 1000 से अधिक प्रकाशक भाग ले रहे हैं।
इसे भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) की ओर से आयोजित किया जा रहा है।
यहाँ पहली बार आम जनता के लिए एंट्री पूरी तरह से फ्री रहेगी।
इस कदम का मकसद देशभर में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लोगों की ज्यादा भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
इस वर्ष कतर इस मेले का गेस्ट ऑफ ऑनर देश है
जबकि स्पेन (Spain) फोकस कंट्री है

